ईरान-इजरायल तनाव
शुक्रवार (13 जून) की रात को इजरायल ने ईरान पर हमला करते हुए उसके कई न्यूक्लियर ठिकानों और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया. जिसकी जवाबी कारवाई में ईरान ने इजरायल पर बड़ी संख्या में ड्रोनों और मिसाइलों की बारिश कर दी. इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देते हुए कुछ मिसाइल और रॉकेट देश में प्रवेश कर गए और इजरायल में भारी तबाही मचाई.






