How Is The Prime Ministers Narendra Modi Chef Selected A What Is Their Salary And What Degrees Are Required Know Here 8354279
कैसे बन सकते हैं PM Modi के कुक? कितनी होती है सैलरी? प्रॉसेस जान चकरा जाएगा सिर
how to become pm modis chef: पीएम मोदी खाने-पीने के काफी शौकीन हैं, ये बात हर किसी को पता है, हालांकि वो काफी सात्विक खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उनके कुक का चुनाव कैसे होता है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है? नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी बेहद सिंपल लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, हालांकि वो खाने पीने के काफी शौकीन हैं. ऐसे में लोग अक्सर जानने को उत्सुक रहते हैं कि आखिर वो क्या खाते-पीते हैं? उनका खाना कैसे बनता है? और इसे कौन बनाता है?
People are also watching
2/6
कैसे चुना जाता है Cook-
अक्सर लोग ये सवाल भी पूछते हैं कि उनके लिए खाना बनाने वाले शेफ या कुक को कैसे चुना जाता है? क्या कोई खास परीक्षा होती है? कौन-सी डिग्री जरूरी है? और उनकी सैलरी कितनी होती है? अक्सर आपके मन में भी ये सवाल है तो चलिए हम इनके बारे में आपको बताते हैं
3/6
नहीं होती है कोई परीक्षा-
दरअसल में PM के लिए कुक की कोई खुली भर्ती नहीं होती है और न ही कोई आम इंटरव्यू या परीक्षा होती होती है, ये लोग ज्यादातर राष्ट्रपति भवन, VVIP केटरिंग सर्विस या सरकारी हाई लेवल किचन से चुने जाते हैं. ये अनुभवी कुक होते हैं जो पहले राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या अन्य बड़े नेताओं के लिए काम कर चुके होते हैं
4/6
इन चीजों पर होता है चयन-
हालांकि इन्हें नियुक्त करने से पहले इनकी पृष्ठभूमि की गहन जांच होती है.कई बार पीएम के साथ विदेश यात्राओं पर भी ये जाते हैं ताकि पीएम को घर जैसा खाना मिले, जैसे पीएम मोदी के लिए लंबे समय से बद्री मीणा जैसे विश्वसनीय कुक काम कर चुके हैं, जो उनके स्वाद को अच्छी तरह जानते हैं. यानी इनका चयन ट्रस्ट और एक्सपीरियंस पर होता है
5/6
कौन-सी डिग्री की जरूरत?
अब बात आती है कि क्या पीएम के कुक नियुक्त होने के लिए कोई खास डिग्री चाहिए होती है? तो इसका जवाब है नहीं. प्रधानमंत्री के कुक के लिए कोई खास डिग्री अनिवार्य नहीं है, हालांकि इसके लिए आप 10वीं या 12वीं पास जरूर होने चाहिए. आपके पास 5 से 15 साल या उससे ज्यादा का अनुभव होना चाहिए. बताते हैं कि फाइव स्टार होटल, एयरलाइंस या सरकारी गेस्ट हाउस में काम करने वाले को प्राथमिकता दी जाती है
6/6
सैलरी कितनी होती है?
अब सवाल उठता है कि आखिर इनकी सैलरी कितनी होती है? रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी स्तर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) या संबंधित विभाग में कुक की सैलरी पे बैंड लेवल-1 या लेवल-2 के अनुसार होती है, मतलब इसकी बेसिक सैलरी लगभग ₹18,000 से ₹56,900 प्रति माह होती है, वहीं कुल सैलरी ₹25,000 से ₹60,000 या उससे ज्यादा प्रति महीना हो सकती
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.