2 साल बाद जेसन होल्डर की वापसी
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर जेसन होल्डर एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. वजह उनकी IPL में वापसी है, जो बीते 2 सीजन से लगातार दरकिनार किए जा रहे थे. इस बार गुजरात टाइटन्स ने 34 वर्षीय इस ऑलरआउंडर को 7 करोड़ रुपये खर्च कर अपने पाले में कर लिया है.