How Many Billions Of Rupees Did The Luxury Jet That Brought Lionel Messi To India Cost You Will Be Shocked When You Find Out The Price 8228133
कितने अरब रुपये के लग्जरी जेट से भारत आए Lionel Messi? कीमत जान हिल जाएंगे आप...
फुटबॉल की दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लियोनेल मेसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार देर रात कोलकाता पहुंचे. ठंड के बावजूद हजारों फैंस एयरपोर्ट के बाहर घंटों इंतजार करते नजर आए. उन्होंने यह यात्रा अपने खास लग्जरी जेट में की, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, Messi निजी गल्फस्ट्रीम वी जेट से रात 2:26 बजे उतरे. सफेद टी-शर्ट और काले सूट में उनका लुक बेहद आकर्षक था, जिसके बाद उन्हें सीधे होटल ले जाया गया.
People are also watching
2/6
गल्फस्ट्रीम वी की शानदार खूबियां
गल्फस्ट्रीम वी एक अल्ट्रा-लग्जरी बिजनेस जेट है, जो करीब 6,500 समुद्री मील तक उड़ान भर सकता है. यह न्यूयॉर्क से टोक्यो जैसी लंबी दूरी की नॉन-स्टॉप उड़ानों में सक्षम है, जो इसे काफी खास बनाती है.
3/6
रफ्तार और ऊंचाई में भी आगे
यह जेट 51,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है, जिससे सामान्य हवाई ट्रैफिक से बचा जा सकता है. इसकी रफ्तार 550 मील प्रति घंटे से अधिक बताई जाती है.
4/6
कीमत और रखरखाव हिला देगा आपको
गल्फस्ट्रीम वी की कीमत इसकी स्थिति के अनुसार 9 से 14 मिलियन डॉलर तक होती है. जोकि भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग करीब ₹75 करोड़ से ₹116 करोड़ रुपये वहीं, ईंधन और रखरखाव सहित इसकी सालाना लागत लगभग 2 से 4 मिलियन डॉलर आंकी जाती है.
5/6
साथ आए स्टार खिलाड़ी
मेसी के साथ उनके करीबी साथी लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना टीम के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी भारत पहुंचे हैं. इन सितारों की मौजूदगी से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया.
6/6
72 घंटे में कई शहरों का दौरा
72 घंटे के इस दौरे में मेसी कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे. इस दौरान वे नेताओं, उद्योगपतियों और फिल्मी हस्तियों से मिलेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.