Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

कितने कैरेट गोल्ड से बनी है फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, कीमत भी जान लीजिए आज

फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट फीफा वर्ल्ड कप गुरुवार यानी 11 जून 2026 से शुरू हो रहा है. चमचमाती ट्रॉफी को जीतने के लिए 48 टीमें आपस में भिड़ेंगी. मगर क्या आप जानते हैं कि इस ट्रॉफी को कितने कैरेट गोल्ड में बनाया गया है.

By Nandan Singh | Updated: June 10, 2026 3:05 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 18 कैरेट सोने से बनी है. यह शुद्ध सोना नहीं है, बल्कि 75 प्रतिशत शुद्ध सोना वाला 18 कैरेट गोल्ड है. इसकी कीमत 190 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है.

ट्रॉफी का वजन

इस ट्रॉफी का कुल वजन 6.175 किलोग्राम है. इसमें सोने के अलावा बेस में मालाकाइट पत्थर भी लगा हुआ है.

Advertisement

कितने सोने का इस्तेमाल

फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी में लगभग 5 किलोग्राम 18 कैरेट सोना लगा है. इसमें करीब 4.93 किलोग्राम शुद्ध सोना होता है.

ट्रॉफी की ऊंचाई

यह ट्रॉफी 36.8 सेंटीमीटर ऊंची है. यह देखने में बहुत शानदार और भारी लगती है.

Advertisement

ट्रॉफी का डिजाइन

ट्रॉफी में दो खिलाड़ी पृथ्वी को ऊपर उठाए हुए दिखाए गए हैं. यह इटली के डिजाइनर सिल्वियो गज्जानिगा ने बनाई है.

ट्रॉफी खोखली क्यों

अगर यह पूरी तरह ठोस सोने की होती तो इसका वजन 70-80 किलो होता. इसलिए इसे खोखला बनाया गया है ताकि खिलाड़ी आसानी से उठा सकें.

ट्रॉफी का बेस

ट्रॉफी के बेस में मालाकाइट नाम का सुंदर हरा पत्थर लगा हुआ है. यह दो लेयर्स में है और ट्रॉफी को और आकर्षक बनाता है.

कहां रखी जाती है ट्रॉफी

फीफा विश्व कप ट्रॉफी ज्यादातर समय स्विट्जरलैंड के FIFA World Football Museum में रखी रहती है. विजेता टीम को सिर्फ रेप्लिका दी जाती है. (स्पष्ट कर दें कि जानकारी fifa.com और canterbury.com से ली गई है, Photos: Meta Ai)