How Many Children Does Russian President Vladimir Putin Have Kitne Bachcho Ke Papa Hai Putin President Putin Ki Wife Ka Name
राष्ट्रपति पुतिन के बच्चों की संख्या कितनी है, जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा
रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे के बाद से ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं. नेटिजन्स उनके बच्चों और पत्नी से जुड़ी जानकारी खोज रहे हैं. मगर सचमुच जानते हैं पुतिन कितने बच्चों के पिता हैं. जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अपनी निजी जिंदगी और बच्चों के मामलों को सार्वजनिक तौर पर बहुत गोपनीय रखते हैं. रिपोर्ट बताती हैं कि उनकी शादी साल 1983 में ल्यूडमिला (Lyudmila) से हुई थी.
People are also watching
2/8
पुतिन की दो बेटियां
बताया गया साल 2013 में दोनों ने तलाक की घोषणा की, जो 2014 में औपचारिक हो गया. मगर उनकी दो बेटियां हैं. इनमें एक का नाम मारिया वोरोत्सोवा (Maria Vorontsova) हैं जिनका जन्म साल 1985 में हुआ. उनकी दूसरी बेटी का नाम कतेरीना तिखोनोवा (Katerina Tikhonova) हैं, जिनका जन्म साल 1986 में हुआ. पुतिन की दोनों ही बेटियों का जन्म पहली पत्नियों से हुआ हैं.
3/8
निजी जिंदगी पर कम जानकारी
ये दोनों आज सार्वजनिक तौर पर जाने–पहचाने नाम हैं, हालांकि रूसी मीडिया और पुतिन की तरफ से उनकी निजी ज़िंदगी पर बहुत कम जानकारी सार्वजनि रूप से मौजूद है.
4/8
तीसरी बेटी का दावा
साल 2020 की एक जर्नलिस्टिक रिपोर्ट (Proekt) के अनुसार, पुतिन की एक बेटी है. जिसका नाम एलिजावेता रुडनोवा (Elizaveta Rudnova) होने का दावा है. हालांकि कभी-कभी उन्हें अन्य नामों से भी बुलाया जाता है. रिपोर्ट बताती हैं कि तीसरी बेटी का जन्म साल 2003 में हुआ.
5/8
दावे की पुष्टि नहीं
हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है. ना तो राष्ट्रपति पुतिन ने कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया. और न ही इस दावे के विश्वसनीय डीएनए या दस्तावेजी सबूत मिले हैं.
6/8
फिर कितने बच्चों के पिता हैं पुतिन
खुद पुतिन ने आजतक इन दावों पर कोई सफाई या फिर जवाब नहीं दिया कि आखिर उनके कितने बच्चे हैं. हालांकि जो सार्वजनिक जानकारी मौजूद है, उसके अनुसार उनकी दो बेटियां हैं.
7/8
साल 2025 की ताजा रिपोर्ट्स
साल 2025 में प्रकाशित एक रिपोर्ट कहती है कि मीडिया-जासूसी संस्थाओं ने पुतिन के 'गुप्त बच्चों' की जिंदगी की कुछ झलक दी है. जिसमें दो बेटे, एक कथित बेटी (Elizaveta), और उनकी सुरक्षा, अलगाव तथा निजी जीवन की जानकारी शामिल है.
8/8
स्पष्टीकरण
अगर हम केवल पुख्ता, सार्वजनिक जानकारी देखें तो पुतिन के दो बच्चे ही हैं. यहां स्पष्ट कर दें कि ये जानकारी विकीपीडिया और पब्लिक डोमेन पर मौजूद सोर्स से लगी गई है. इंडिया डॉट कॉम किसी भी इन दावों की पुष्टि नहीं करता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.