एशिया कप 2025
एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मैच के दौरान हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी से इसकी शिकायत करते हुए टूर्नामेंट से हटने की भी धमकी दे दी. साथ ही उसने ये भी मांग की भारत-पाक मैच के दौरान रेफरी रहे एंडी पायक्राफ्ट को हटाया जाए. हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान को कानून का पाठ पढ़ाते हुए जवाब दिया कि रेफरी ने नियम विरुद्ध कुछ भी नहीं किया. रेफरी का मामला तो टल गया है, लेकिन अगर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से हटता है तो उसे भारीभरकम नुकसान उठाना पड़ा सकता है.






