अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत से विराट की IPL में एंट्री
देश में जब टी20 लीग IPL की शुरुआत हो रही थी, तब विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. उस वक्त BCCI ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिए लीग की सभी 8 फ्रैंचाइजियों में शामिल करने का प्लान बनाया था.