देश चलाने में कितना आता है खर्च
भारत जैसे विशाल देश को चलाना कोई आसान काम नहीं है. केंद्र सरकार को हर दिन रक्षा, रेलवे, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की योजनाएं, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और ब्याज के पेमेंट जैसे हजारों कामों पर पैसा खर्च करना पड़ता है. बेशक देश चलाने के लिए पैसा आपकी और हमारी जेब से जाता है. यानी हम जो तरह-तरह के टैक्स देते हैं, उसी से सरकार की कमाई होती है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि देश चलाने के लिए सरकार को एक दिन में कितने रुपये खर्च करने पड़ते हैं?