धरती में कितना पड़ा है सोना?
सोना… एक ऐसा मेटल है, जिसके पीछे इंसानी सभ्यता हजारों साल से दीवानी रही है. कभी राजाओं के खजाने में इसकी चमक दिखी, तो कभी मंदिरों और बैंकों की तिजोरियों में इसकी जगह बनी. भारत में सोना इंवेस्टमेंट कम इमोशन से ज्यादा कनेक्ट करता है. भारतीय संस्कृति में इसे संपन्नता और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं. घरों में सोना रखने को देवी लक्ष्मी की कृपा से जोड़ा जाता है. महिलाएं सोने के जेवर से सोलह श्रृंगार पूरा करती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि इंसानों ने अब तक धरती से कुल कितना सोना निकाला है? अगर उस पूरे सोने को एक जगह रख दिया जाए, तो वह आखिर कितना बड़ा दिखेगा?





