ATM देखने में आसान मशीन लगता है, लेकिन इसके पीछे कड़े नियमों वाला सिस्टम काम करता है. कार्ड, पिन और कैश के अलावा, बैंक तय करते हैं कि कब, कितना और किस तरह का पैसा डाला जाए.
People are also watching
2/8
कैसेट में कितने नोट होते हैं
ज्यादातर ATM में तीन या चार कैश कैसेट होते हैं. मशीन के मॉडल और नोटों की हालत के अनुसार, हर कैसेट में लगभग 2200 से 2500 नोट सुरक्षित रखे जा सकते हैं.
3/8
एक ATM में कितने नोट समा सकते हैं
अगर सभी कैसेट पूरी तरह भरे हों, तो एक ATM में करीब 8000 से 10000 नोट रखे जा सकते हैं. जो ATM की लॉकेशन के हिसाब से तय की जाती है
4/8
सिर्फ ₹500 नोट हों तो कितना कैश
मान लीजिए हर कैसेट में केवल ₹500 के नोट डाले जाएं, तो ATM के अंदर कुल राशि 40 से 50 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. लेकिन बैंक आमतौर पर ऐसा नहीं करते.
5/8
अलग-अलग नोट क्यों जरूरी होते हैं
ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बैंक ₹100, ₹200 और ₹500 के नोट मिलाकर लोड करते हैं. इस संतुलन के कारण ATM में आमतौर पर 20 से 30 लाख रुपये का कैश रहता है. ताकि सभी की जरूरत पूरी की जा सके.
6/8
लोकेशन के हिसाब से कैश लोडिंग
भीड़भाड़ वाले बाजार, रेलवे स्टेशन और घनी आबादी वाले इलाकों में ATM ज्यादा बार और ज्यादा रकम से भरे जाते हैं. वहीं ग्रामीण या कम उपयोग वाले क्षेत्रों में कम कैश रखा जाता है.
7/8
ज्यादा कैश का जोखिम और RBI का नियम
ATM पूरी क्षमता तक भरे जा सकते हैं, लेकिन चोरी और तकनीकी जोखिम बढ़ने की वजह से ऐसा नहीं किया जाता. साथ ही. RBI के नियम के अनुसार, अगर कोई ATM 10 घंटे से ज्यादा कैशलेस रहा, तो बैंक पर प्रति ATM ₹10,000 जुर्माना लग सकता है.
8/8
Disclaimer:
ये आर्टिकल पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारियों पर आधारित है. India.com इन बातों की पुष्टि नहीं करता है. (Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.