How Much Muslim Population In Nepal Shocking Answer Is Here Nepal Me Kitne Percent Muslim Hain 8257730
नेपाल में मुसलमान कितने प्रतिशत हैं, सपने में भी नहीं सोचा होगा जवाब
सांप्रदायिक हिंसा के चलते नेपाल एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है. मगर जानते हैं नेपाल में इस्लाम धर्म को मानने वाली मुस्लिम आबादी कितनी है. आज जवाब सुनकर दिमाग को चक्कर आ जाएंगे.
साल 2021 की जनगणना में नेपाल की कुल आबादी 29 मिलियन यानी करीब 2.90 करोड़ के आसपास मानी गई है. डेटा बताता है कि कुल आबादी में मुस्लिम आबादी करीब 1,483,060 है. यानी देश की कुल आबादी में पांच प्रतिशत इस्लाम को मानने वाले हैं.
People are also watching
2/9
2011 में मुस्लिम आबादी
साल 2011 से तुलना करें तो देश में इस्लाम धर्म का पालन करने वाले लोगों की संख्या में करीब 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. साल 2011 की जनगणना में मुस्लिम आबादी करीब 4.4 प्रतिशत थी.
3/9
घट गई हिंदू आबादी
मगर साल 2021 में देश की कुल आबादी में मुस्लिम आबादी का प्रतिशत 5.09 है. डेटा बताता है कि इसी समय में हिंदू आबादी 81.34 फीसदी से घटकर 81.19 प्रतिशत पर पहुंच गई.
4/9
बौद्ध आबादी भी घटी
इसी तरह देश में बौद्ध धर्म का पालन करने वाले लोगों की संख्या 9 फीसदी से गिरकर 8.2 फीसदी पर पहुंचने का अनुमान है. डेटा के मुताबिक नेपाल के तराई क्षेत्र (जैसे भारत बॉर्डर के पास) में मुस्लिमों की 97% आबादी है.
5/9
तीसरा सबसे बड़ा धर्म
नेपाल में हिंदू और बौद्ध के बाद इस्लाम सबसे बड़ा धार्मिक समूह है. देश में इसाई धर्म का पालन करने वाले लोगों की संख्या करीब 1.45 फीसदी है. अनुमान है कि नेपाल काफी मुस्लिम भारत के यूपी और बिहार से आकर बसे हैं.
6/9
2031 तक कितनी आबादी
अनुमान है साल 2031 तक देश में मुस्लिम आबादी 7-10 फीसदी तक पहुंच सकती है. यानी साल 2031 तक देश की कुल आबादी में मुस्लिम आबादी सात से दस फीसदी होने का अनुमान है.
7/9
सुर्खियों में नेपाल
मालूम हो नेपाल में 2025 के जेनजी आंदोलन के दौरान तख्तापलट के बाद अब 5 मार्च 2026 को आम चुनाव होने जा रहा है. मगर देश में इससे पहले सांप्रदायिक हिंसा ने ध्यान खींचा है.
8/9
मस्जिद में तोड़फोड़ का आरोप
दरअसल मस्जिद में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद नेपाल के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार को बीरगंज में विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए.
9/9
कैसे शुरू हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि पूरा विवाद टिकटॉक वीडियो से शुरू हुआ. जिसमें दो मुस्लिम युवक सांप्रदायिक बातें करते दिखे. इस बात से नाराज एक समूह ने धनुषा में कथित तौर पर मस्जिद में तोड़फोड़ हुई और आग लगा दी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.