बिहार के नए सीएम होंगे सम्राट चौधरी
बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे. पटना में मंगलवार को बीजेपी विधायकों की हुई मीटिंग के बाद सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया गया. यह पहली बार होगा, जब बिहार में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा. इससे पहले बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार जब भी रही, तब-तब जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहे. सम्राट बिहार के 24वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे.