चांदी खरीदते हैं, तो जान लें इसे रखने की लिमिट
भारतीय परंपरा में सोने और चांदी को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ये सिर्फ इंवेस्टमेंट ही नहीं है, बल्कि परिवार की महिलाओं के लिए एक इमोशन है. भारतीय परंपरा में जन्म के बाद होने वाले अलग-अलग संस्कारों में सोने और चांदी से बने जेवर खरीदने या तोहफे में देने की मान्यता रही है. महिलाओं के लिए इसे श्रृंगार से जोड़ा जाता है. घर में सोने और चांदी रखने को लेकर कुछ नियम हैं. सोने की लिमिट 500 ग्राम है. चांदी की लिमिट को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं.