How Much Wealth Do President Putin Have But Donald Trump Xi Jinping And Dictator Kim Jong Un Answer Will Shocked You 8232724
18000 अरब रुपये की संपत्ति के मालिक हैं पुतिन, मगर चीन के राष्ट्रपति की अमीरी देख हिल जाएंगे
दुनिया में सबसे ताकतवर नेताओं में शामिल रूस के राष्ट्रपति पुतिन से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति की संपत्ति कितनी होगी, सवाल दिमाग में कभी ना कभी जरूर आया होगा. मगर इसका जवाब सचमुच आपके होश उड़ा देगा.
दुनिया के ताकतवर नेताओं की संपत्ति को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं. अनुमान है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित संपत्ति करीब 200 अरब डॉलर है जो रुपये में 18000 अरब से ज्यादा बैठती है.
People are also watching
2/8
पुतिन की घोषित संपत्ति
एक्स पर ग्लोबल स्टैटिक्स (Global Statistics) ने (Yahoo Finance) के हवाले से ये जानकारी दी है. यह आंकड़ा आधिकारिक नहीं है. हालांकि राष्ट्रपति पुतिन की घोषित संपत्ति बेहद सीमित दिखाई देती है
3/8
आधिकारिक आंकड़े और आरोप
मगर आलोचकों और पश्चिमी विश्लेषकों का दावा है कि उनकी वास्तविक दौलत गुप्त निवेशों, ऊर्जा कंपनियों में इनडायरेक्ट हिस्सेदारी और विदेशी संपत्तियों के जरिए छिपी हुई है.
4/8
दुनिया के सबसे अमीर नेता
इसी वजह से उन्हें दुनिया का सबसे अमीर नेता कहा जाता है, हालांकि रूस की सरकार इन दावों को खारिज करती रही है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति का हिसाब अपेक्षाकृत ज्यादा पारदर्शी माना जाता है.
5/8
ट्रंप की संपत्ति
रियल एस्टेट, ब्रांडिंग और मीडिया डील्स से बनी उनकी संपत्ति अलग-अलग आकलनों में 7 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जाती है. ट्रंप की दौलत उनके राजनीतिक करियर से पहले और बाद के कारोबारी फैसलों से जुड़ी रही है.
6/8
शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की निजी संपत्ति को लेकर आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में उनके परिवार से जुड़े कारोबारी हितों का जिक्र होता रहा है. रिपोर्ट में उनकी संपत्ति एक अरब डॉलर होने का अनुमान है. मगर चीन की सख्त गोपनीयता नीति के चलते सटीक आंकड़ा सामने नहीं आते हैं.
7/8
किम जोंग उन
याहू फाइनेंस (Yahoo Finance) ने दुनिया के सबसे बड़े तानाशाहों में शामिल किम जोंग उन की संपत्ति का भी अनुमान लगाया है. इसमें माना है कि नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति की संपत्ति करीब 5 अरब डॉलर है.
8/8
रचप तैयप एर्दोगन
लिस्ट में तुर्की के राष्ट्रपति रचप तैयप एर्दोगन का नाम भी शामिल है जिनकी संपत्ति पचास करोड़ डॉलर होने का अनुमान है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की संपत्ति करीब दो करोड़ डॉलर होने का अनुमान है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.