How Russia Defeat In Naval Ranking How Did China Overtake Know Reason Behind It 8268237
परमाणु ताकत के बाद भी मात खा गया रूस! नेवी रैंकिंग में चीन कैसे निकल गया आगे? समझिए पूरा गणित
WDMMW की नई नेवी रैंकिंग में चीन दूसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि रूस तीसरे नंबर पर फिसल गया. इस रैंकिंग ने सबको चौंका दिया है. चलिए आपको बताते हैं रूस के पीछे बिछड़ने का क्या अहम कारण है.
वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न वॉरशिप्स एंड सबमरीन (WDMMW) की यह रैंकिंग सिर्फ जहाजों की संख्या पर आधारित नहीं है. इसमें आधुनिकता, युद्ध क्षमता, तकनीकी स्तर और दीर्घकालिक सैन्य प्रभाव को भी अहम माना गया है.
People are also watching
2/8
'ट्रू वैल्यू रेटिंग' क्या बताती है
'ट्रू वैल्यू रेटिंग' का मतलब यह है कि कोई नौसेना युद्ध की स्थिति में कितनी प्रभावी हो सकती है. इसमें जहाजों की मारक क्षमता, सेंसर, मिसाइल सिस्टम और नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर को परखा जाता है.
3/8
चीन दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा
पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) ने बीते एक दशक में अभूतपूर्व विस्तार किया है. चीन ने तेजी से नए डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट, सबमरीन और एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल कर अपनी नौसैनिक ताकत को संतुलित बनाया.
4/8
संख्या में सबसे आगे चीन की नेवी
अमेरिकी रक्षा विभाग की 2024 रिपोर्ट के अनुसार चीन के पास 370 से ज्यादा युद्धपोत और पनडुब्बियां हैं. यही वजह है कि संख्या के लिहाज से चीन की नौसेना दुनिया की सबसे बड़ी बन चुकी है.
5/8
रूस की नौसेना क्यों तीसरे नंबर पर फिसली
रूस की नेवी बेहद खतरनाक मानी जाती है, लेकिन उसकी संरचना अलग है. उसकी ताकत का बड़ा हिस्सा न्यूक्लियर सबमरीन और रणनीतिक मिसाइल प्लेटफॉर्म पर केंद्रित है, जो संतुलन को प्रभावित करता है.
6/8
सबमरीन आधारित शक्ति बनी कमजोरी
WDMMW के अनुसार रूस के पास अत्याधुनिक बैलिस्टिक और अटैक सबमरीन हैं, लेकिन सतही युद्धपोतों की संख्या सीमित है। नए जहाजों का निर्माण चीन जैसी रफ्तार से नहीं हो पा रहा है.
7/8
चीन की संतुलित रणनीति ने दिलाई बढ़त
चीन की नौसेना एयरक्राफ्ट कैरियर, डिस्ट्रॉयर, सपोर्ट शिप और सबमरीन का संतुलित मिश्रण है. यही व्यापक और समान रूप से फैली ताकत उसे रूस से आगे ले जाने में कामयाब रही.
8/8
समुद्री शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव
इस रैंकिंग से साफ है कि समुद्र में शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की नौसैनिक बढ़त भविष्य की वैश्विक रणनीति को गहराई से प्रभावित कर सकती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.