यूपी में कच्चे तेल के भंडार मिलने के संकेत
उत्तर प्रदेश के कन्नौज, फर्रुखाबाद और औरैया जैसे जिलों में कच्चे तेल के भंडार मिलने की संभावनाओं ने पूरे देश का ध्यान खींचा है. इस खोज के बीच आम जनता के मन में यह जिज्ञासा है कि आखिर हजारों फीट नीचे दबे इस 'काले सोने' का पता वैज्ञानिक कैसे लगाते हैं? यह प्रक्रिया जितनी रोमांचक है, उतनी ही जटिल और खर्चीली भी. जानिए जमीन के नीचे तेल खोजने का विज्ञान और इसकी प्रक्रिया क्या है.