5 कैटेगरी में बांटी गई है इनकम
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR भरने का प्रोसेस चल रहा है. ITR फाइल करने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2025 रखी गई है. इनकम टैक्स एक्ट 1961 के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति की कमाई 5 कैटेगरी में बांटी जाती है- सैलरीड इनकम, हाउस प्रॉपर्टी से होने वाली इनकम, बिजनेस या प्रोफेशन से होने वाली इनकम, कैपिटल गेन से इनकम और अन्य सोर्स से होने वाली इनकम.