How These Bollywood Heroes Like Hrithik Roshan John Abraham Ranbir Kapoor Amitabh Bachchan Ranveer Singh Nana Patekar Were Look In Mahabharat Ai Photos Viral
अर्जुन बने ऋतिक रोशन तो जॉन अब्राहम को बनाया भीम, श्री कृष्ण के रोल में जम गए रणबीर कपूर | देखिए
सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड हीरोज को महाभारत के अलग-अलग पात्रों के रूप में दिखाया गया है.
बॉलीवुड सितारों को लेकर महाभारत पर फिल्म बनती तो कौन सा हीरो किस किरदार में होता. एआई ने रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन सहित कई सितारों को जबरदस्त तरीके से पेश किया है.
People are also watching
2/12
ऋतिक रोशन बने अर्जुन
ऋतिक रोशन को अर्जुन के किरदार में दिखाया गया है. उनका लुक तेजस्वी और योद्धा जैसे दिख रहा है, जो अर्जुन की छवि से मेल खाता है.
3/12
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने शकुनी
एआई द्वारा तैयार की गई छवि में नवाजुद्दीन सिद्दीकी शकुनी किरदार में परफेक्ट लग रहे हैं. उनका भाव और आंखों की चालाकी साफ झलकती है.
4/12
जॉन अब्राहम को बनाया भीम
जॉन का मजबूत शरीर और भारी आवाज उन्हें भीम के किरदार के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है. तस्वीर में उनका गदा उठाना रौबदार लगता है.
5/12
दुर्योधन को रोल में रणवीर सिंह
इस एआई फोटो में रणवीर सिंह की एनर्जी और एक्सप्रेशन दुर्योधन जैसे चरित्र को अच्छे से दर्शाते हैं. उनका एआई लुक दमदार दिख रहा है.
6/12
अमिताभ बच्चन बने भीष्म पितामह
महानायक अमिताभ बच्चन को अगर भीष्म पितामह की भूमिका दी जाए तो वे गहराई और गरिमा दोनों के साथ इसे निभा सकते हैं. AI इमेज में वे बेहद प्रभावशाली लगते हैं.
7/12
ऐश्वर्या राय बनीं द्रौपदी
एआई इमेज में ऐश्वर्या की खूबसूरती और शालीनता द्रौपदी के रूप में शानदार लगती है. उनका रॉयल लुक इस भूमिका के लिए एकदम फिट है.
8/12
बलराम बने अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल बलराम के किरदार में ताकत और गंभीरता दोनों को लेकर आते हैं. उनका लुक शक्तिशाली और आकर्षक नजर आता है.
9/12
हर्षवर्धन राणे नकुल के रोल में
हर्षवर्धन को नकुल के रूप में दिखाया गया है, जो शांत स्वभाव और युद्ध-कला में निपुण हैं. उनका चेहरा और भाव इस किरदार से मेल खाते हैं.
10/12
विक्रांत मैसी बने सहदेव
विक्रांत की बुद्धिमानी और गंभीरता उन्हें सहदेव के रोल में शानदार बनाती है. AI इमेज में वे संतुलित और योद्धा जैसे दिखते हैं.
11/12
श्रीकृष्ण के रोल में रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का मासूम लेकिन चतुर चेहरा श्रीकृष्ण की छवि में बेहद आकर्षक लगता है. उनका लुक शांत, दिव्य और गूढ़ दिखाई देता है. (Photos: mashable.india)
12/12
नाना पाटेकर को बनाया द्रोणाचार्य
नाना पाटेकर की गंभीरता और संवाद की ताकत द्रोणाचार्य जैसे किरदार को जीवंत बना सकती है. AI में उनका रूप एक सच्चे गुरु जैसा लग रहा है. (सारी तस्वीरें सिर्फ मनोरंजन के लिए)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.