अब आखिरी समय में भी बुक कर सकेंगे टिकट
अगर आपको अचानक यात्रा करनी पड़ जाए और पहले से टिकट बुक न हो, तो अब राहत की खबर है. भारतीय रेलवे ने नया नियम लागू किया है, जिसके तहत यात्री ट्रेन के निर्धारित समय से सिर्फ 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकते हैं. यह सुविधा तभी मिलेगी जब चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन में सीट खाली होगी. इससे आखिरी समय में यात्रा करने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी.

