भारत में सोना इंवेस्टमेंट भी और इमोशन भी
भारतीय परंपरा में सोने को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ये सिर्फ इंवेस्टमेंट ही नहीं है, बल्कि परिवार की महिलाओं के लिए एक इमोशन है. कुछ लोग इसे घर में महालक्ष्मी की कृपा और एसेट के तौर पर देखते हैं. शादियों के मौके पर परिवार में अक्सर विदा होने वाली बेटी या घर आने वाली दुल्हन के लिए नए गहने बनवाए जाते हैं. गहने बनवाने के लिए सही सोने की पहचान करना जरूरी है.