How To Check Mustard Oil Purity In 3 Simple Home Tests Know Ways To Check 8147071
क्या आपका सरसों का तेल सच में असली है? घर बैठे इन 3 आसान टेस्ट से मिनटों में करें मिलावट की पहचान
how to check mustard oil purity: आजकल बाजारों में मिलावटी चीजें धड़ल्ले से मिल रही हैं, इन्हीं में से एक है सरसों का तेल. इस तेल का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है, ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आप नकली तेल तो नहीं खा रहे हैं तो कुछ स्टेप्स को फॉलो करें.
तेल या घी के बिना खाना बनना नामुमकिन सा लगता है. अधिकतर घरों में सब्जी बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. इससे खाना टेस्टी तो बनता ही है साथ ही साथ ये सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है
People are also watching
2/5
सरसों का तेल असली है या नकली कैसे पहचानें?
हालांकि आजकल बाजारों में धड़ल्ले से नकली सरसों का तेल बिक रहा है, जो सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में अगर आप भी इस बात का पता लगाना चाहते हैं कि कहीं आप नकली तेल तो नहीं खा रहे हैं तो कुछ ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं
3/5
फ्रीजिंग टेस्ट आएगा काम-
सरसों का तेल असली है या नकली इसका पता लगाने के लिए सबसे अच्छी ट्रिक है फ्रीजिंग टेस्ट. इसके लिए आपको 1 कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल निकालना है और फ्रिज में रख देना है. अगर ये लिक्विड के रूप में ही रहता है और इसमें कम बदलाव होते हैं तो इसका मतबल है ये शुद्ध है और अगर ये जम जाता है या इसमें सफेद धब्बे बन रहे हैं तो इसमें पाम ऑयल मिला हो सकता है और ये अशुद्ध हो सकता है
4/5
हथेली पर रगड़ें-
सरसों तेल की शुद्धता को पहचानने का एक और तरीका है. इसके लिए अपनी हथेली पर सरसों के तेल की कुछ बूंदे लें और हथेली को आपस में रगड़ें. अगर ये शुद्ध होगा तो इससे तीखी खुशबू आएगी और ये रंग नहीं छोड़ेगा साथ ही साथ तेज गंध से आंखों में हल्की जलन सी महसूस होगी, लेकिन अगर इससे जरा भी रंग छूटता है या फिर इससे आर्टिफिशियल गंध आती है तो ये मिलावटी हो सकता है
5/5
नाइट्रिक एसिड का उपयोग-
तेल सही है या नहीं इसके लिए आप कैमिकल टेस्ट भी कर सकते हैं, इसमें नाइट्रिक एसिड का उपयोग करते हैं. इस टेस्ट में आपको तेल और एसिड को बराबर मात्रा में मिलाना है, अगर रंग परिवर्तन होता है तो ये नकली हो सकता है, क्योंकि शुद्ध तेल का रंग नहीं बदलता है
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.