तेजी से वायरल हो रहा है नुस्खा-
हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते को लेकर परेशान है, इसके लिए हम न जाने क्या-क्या तरकीबें अपनाते हैं, हालांकि हम क्या खा पी रहे हैं इसका हमारे शरीर पर काफी असर पड़ता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें लोग बता रहे हैं कि फ्रिज में रखे चावल (बासी या ठंडे चावल) खाने से कैलोरी इनटेक कम होता है और इससे वजन तेजी से घटता है, लेकिन क्या ये सच में काम करता है? एक्सपर्ट्स की मानें तो हां इसमें कुछ हद तक सच्चाई है, हालांकि ये जादू की तरह काम नहीं करता है