How To Find Hidden App In Android Phone Know Step By Step Process 8375966
कहीं आपके फोन में भी तो चुपचाप छिपे नहीं है जासूस ऐप्स? जानिए पता करने का आसान तरीका
Hidden Apps: कई बार हमारे फोन में ऐसे ऐप्स होते हैं जो दिखते नहीं हैं, लेकिन बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. अगर ये स्पाई ऐप्स हों, तो आपकी पर्सनल जानकारी जैसे चैट, कॉल और डेटा खतरे में पड़ सकते हैं. इसलिए समय-समय पर फोन चेक करना बहुत जरूरी है.
फोन की Settings में जाकर Apps या App Management खोलें. फिर “See all apps” पर टैप करें. यहां आपको हर ऐप दिखेगा, चाहे वो छिपा हो या नहीं. ऊपर दिए ऑप्शन से सिस्टम ऐप्स भी चेक कर सकते हैं.
People are also watching
2/5
App Drawer से हिडन ऐप्स चेक करें
होम स्क्रीन से ऊपर स्वाइप करके App Drawer खोलें. फिर मेनू या तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Settings में जाएं. यहां “Hidden Apps” या “Hide apps” का ऑप्शन मिलेगा, जहां छिपे ऐप्स की पूरी लिस्ट दिखाई देती है.
3/5
सर्च बार से लगाए पता
अगर आपको किसी ऐप का नाम याद है, तो सर्च बार का इस्तेमाल करें. बस नाम टाइप करें और अगर ऐप फोन में होगा, तो तुरंत दिख जाएगा, चाहे वह स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रहा हो.
4/5
Google Play Store से चेक करें
Play Store खोलें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. “Manage apps & device” में जाकर Installed ऐप्स देखें. यहां आपको फोन में मौजूद सभी ऐप्स की लिस्ट मिलती है, जिससे छिपे ऐप्स भी आसानी से पता चल जाते हैं.
5/5
डुप्लिकेट
अगर फोन में एक जैसे दो ऐप्स दिखें, जैसे दो कैलकुलेटर, तो सतर्क रहें. कुछ ऐप्स खुद को छिपाने के लिए ऐसा करते हैं. साथ ही अगर आप लॉन्चर ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी सेटिंग्स भी जरूर चेक करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.