How To Get Bright And Glowing Skin In Just 25 Minutes Ayurvedic Doctor Priyanka Abhinav Shared Easy Raw Milk Face Pack Remedy
फेशियल भूल जाओगे! 25 मिनट में चेहरा चांद सा चमकेगा, एक बार आजमाकर देखो डॉ. प्रियंका का ये देसी नुस्खा
How to Get Bright and Glowing Skin in 25 Minutes: चमकती स्किन के लिए हम में से कई महिलाएं फेशियल का सहारा लेती हैं, हालांकि इससे भी वो नैचुरल ग्लो वाली बात नहीं आती है, ऐसे में अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो डॉ. प्रियंका का एक देसी जुगाड़ आपके बहुत काम आ सकता है
लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन दूर से ही शाइन मारे. पहले के समय में सिर्फ लड़कियां अपनी स्किन को लेकर सजग होती थीं, लेकिन अब लड़के भी इसका काफी ध्यान रखते हैं
People are also watching
2/6
अपनाते हैं तरह-तरह की चीजें-
ग्लोइंग स्किन के लिए हम तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, कभी महंगे प्रोडक्ट्स लगाते हैं तो कभी फेशियल कराते हैं. हालांकि इनसे भी वो नैचुरल ग्लो वाली बात नहीं आती है
3/6
देसी जुगाड़ आएगा काम-
फेशियल कराने के लिए हमें अच्छा खासा खर्चा भी करना पड़ता है, लेकिन कैसा हो अगर देसी जुगाड़ से ही आपका चेहरा चांद सा चमकने लगे? जी हां ऐसे ही एक नुस्खे की जानकारी डॉ. प्रियंका ने दी है, जो बेहद किफायती होने के साथ-साथ असरदार भी है
4/6
इन चीजों की पडे़गी जरूरत-
इस देसी नुस्खे को बनाने के लिए आपको कच्चा दूध, चावल का आटा, मुलेठी पाउडर, शहद और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी. अब आपको एक कटोरी लेनी है इसमें कच्चा दूध, चावल का आटा, मुलेठी पाउडर को मिला लेना है
5/6
ऐसे बनाएं-
इसके बाद आपको इन्हें अच्छे से मिक्स करना है, जब ये मिक्स हो जाए तो इसमें थोड़ा शहद डाल दें. अब आपका पैक बनकर तैयार है. इसे लगाना भी बेहद आसान है
6/6
कैसे लगाना है?
इस पैक को आपको अपने चेहरे पर लगाना है और 20 से 25 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना है. समय पूरा होने के बाद आपको चेहरा धो लेना है. इसके बाद चेहरे पर गुलाब जल लगा लें. इससे आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.