सीलन और बदबू से परेशान
बारिश का मौसम अधिकतर लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है, लेकिन वहीं कुछ लोगों की ये शिकायत रहती है कि घरों में सीलन, बदबू और फफूंदी जैसी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इसको नजरअंदाज करने के बाद ये दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ने लग जाती है. दीवारों पर दाग भी पड़ने लगते हैं, जिसको हटाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है. कमरे में एक अजीब-सी बदबू फैल जाती है. अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो यह घर की खूबसूरती तो बिगड़ ही जाती है, बल्कि सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है, आइए आपको कुछ कमाल के तरीकों के बारे में बताते हैं.