सुवेंदु सरकार की अन्नपूर्णा भंडार योजना
पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने वाली BJP ने पिछली TMC सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना का नाम बदलकर अन्नपूर्णा भंडार योजना किया है. BJP सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली रकम भी डबल कर दी है. पात्र महिलाओं को इस स्कीम के तहत हर महीने 3000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है. 26 जून से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है. इस बीच कई महिलाओं की शिकायत है कि योजना में रजिस्टर्ड होने के बाद भी उन्हें 3000 रुपये का लाभ नहीं मिल रहा. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो ये खबर आपके काम की है.