लौंग का पौधा
लौंग का पौधा घर पर लगाने से आपको बाहर से लाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती है. लौंग सिर्फ मसाले के रूप में ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के रूप में भी जाना जाता है, ये आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. कुछ लोग इसको खाने में डालना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. ये टेस्ट को काफी हद तक बढ़ा देता है. इसकी खुशबू इसको सबसे ज्यादा खास बना देती है. कई लोगों को लगता है कि लौंग का पौधा घर में नहीं उगाया जा सकता, लेकिन सही तरीका अपनाकर आप इसको घर के गमले में आसानी से उगा सकते हैं. आइए आपको उगाने का आसान तरीका बताते हैं.