How To Identify Fake And Real Silver Jewelry Check At Home With Huid Bis Silver App 8218312
क्या आपने जो चांदी ली वो कहीं नकली तो नहीं? घर बैठे HUID की मदद से ऐसे करें असली की पहचान
चांदी की कीमत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में चांदी के गहनों की शुद्धता जांचना बेहद जरूरी हो गया है. सरकार ने अब चांदी की ज्वेलरी पर HUID आधारित हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी है.
इस साल चांदी ने सोने को पीछे छोड़ते हुए 1.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत छू ली है. इसलिए असली चांदी की पहचान करना पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है.
People are also watching
2/8
हर गहने की डिजिटल पहचान
HUID एक 6 अंकों का यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड है जो हर हॉलमार्क वाली चांदी पर लेजर से अंकित होता है. ये गहने की शुद्धता और ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित करता है.
3/8
BIS स्टैंडर्ड और प्योरिटी ग्रेड
HUID के साथ गहने पर BIS स्टैंडर्ड मार्क और प्योरिटी ग्रेड भी होता है. ये ग्राहकों को भरोसा देता है कि गहना असली और शुद्ध है.
4/8
गहनों का पूरा रिकॉर्ड
BIS मोबाइल ऐप में HUID डालने पर आपको गहने की प्योरिटी, टाइप (रिंग, चेन, पायल) और ज्वेलर की पूरी जानकारी मिलती है.
5/8
हॉलमार्किंग सेंटर की जानकारी
इस ऐप से ग्राहक आसानी से देख सकते हैं कि कौन सा सेंटर या ज्वेलर हॉलमार्किंग के लिए गहना सबमिट किया है.
6/8
मोबाइल ऐप से आसान शुद्धता जांच
Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर BIS CARE ऐप उपलब्ध है. इसे 12 भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें हिंदी और इंग्लिश भी शामिल हैं.
7/8
घर बैठे तुरंत चांदी की जांच
ग्राहक अब बिना किसी ज्वेलर के पास जाए, अपने मोबाइल से HUID डालकर चांदी की शुद्धता तुरंत और आसानी से जांच सकते हैं.
8/8
हॉलमार्किंग से रोकें धोखाधड़ी
HUID आधारित हॉलमार्किंग स्कीम गलत ट्रेड प्रैक्टिस को रोकने और ग्राहकों को शुद्ध चांदी की गारंटी देने के लिए लागू की गई है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.