कहीं आप भी बच्चे को तो नहीं दे रहे हैं मिलावटी दूध? इन 4 ट्रिक्स से तुरंत पहचानें

इन दिनों बाजार में लगभग हर चीज मिलावटी आ रही है, ऐसे में दूध में खूब मिलावट की जा रही है जो बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक साबित ह सकता है. ऐसे में कुछ ट्रिक्स की मदद से आप जान सकते हैं कि दूध मिलावटी है या नहीं.

Published date india.com Updated: March 14, 2026 4:50 PM IST
कहीं आप भी बच्चे को तो नहीं दे रहे हैं मिलावटी दूध? इन 4 ट्रिक्स से तुरंत पहचानें

#HumFitTohIndiaHit : बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है. दूध सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, और विटामिन D पाया जाता है, जो शरीर के साथ-साथ हड्डियों की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. हालांकि इसके फायदे तभी मिलते हैं जब आप शुद्ध दूध पी रहे हैं, मिलावटी दूध के सेवन से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है.

हालांकि आजकल दूध में मिलावट बहुत आम हो गई है, पानी मिलाना, डिटर्जेंट डालना, स्टार्च डालना, यूरिया या माल्टोडेक्सट्रिन जैसी चीजें को मिक्स करने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं. अधिकतर माता पिता बच्चे को दूध देते हैं, लेकिन अगर इसमें मिलावट है तो ये बच्चे की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है. ऐसे में ये पता लगाना जरूरी है कि कहीं आप बच्चे को मिलावटी दूध तो नहीं दे रहे हैं? ऐसे में अब FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) ने कुछ आसान घरेलू टेस्ट बताए हैं, जिनकी मदद से आप नकली और असली दूध की पहचान कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि ये 4 टेस्ट बहुत सिंपल हैं और बस घर में मौजूद चीजों से हो जाते हैं.

टेस्ट 1:

दूध में पानी मिला है या नहीं?

सबसे पहले ये जान लें कि दूध में पानी मिला है या नहीं. इसके लिए. एक साफ स्टील की प्लेट या कांच की सतह को थोड़ा ढलान पर रखें, जैसे टेबल पर थोड़ा टेढ़ा करके रखें. इसके बाद. दूध की 1-2 बूंद ऊपर से डालें. अगर दूध शुद्ध है तो ये धीरे-धीरे बहेगा और पीछे सफेद ट्रेल जैसे निशान छोड़ता चलेगा, लेकिन अगर इसमें पानी हुआ होगा तो ये तेजी से बहेगा और कोई सफेद निशान नहीं छोड़ेगा.

टेस्ट 2:

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिटर्जेंट मिला है या नहीं?

आजकल डिटर्जेंट मिलाकर दूध को खूब गाढ़ा किया जाता है और झागदार बनाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद खरानाक है. इसे पहचानने के लिए 5-10 ml दूध लें, उतना ही पानी मिलाएं, इसके बाद बोतल या गिलास में अच्छे से जोर-जोर से हिलाएं (शेक करें) 10-15 सेकंड. अगर दूध शुद्ध है तो बहुत कम झाग बनेगा या झाग जल्दी बैठ जाएगा, वहीं अगर दीध में मिलावट है तो इसमें घना, ज्यादा झाग बनेगा जो लंबे समय तक रहेगा.

टेस्ट 3:

स्टार्च मिला है या नहीं?

अब ये देखना भी जरूरी है कि दूध में स्टार्च मिला है या नहीं, इसे भी पहचानना जरूरी है. इसके लिए 2-3 ml दूध लें, उसमें 2-3 बूंद आयोडीन टिंचर डालें और मिलाएं. अगर दूध शुद्ध है तो ये हल्का पीला-भूरा दिखेगा. कोई बड़ा कलर चेंज नहीं होगा, अगर स्टार्च मिला हुआ कब है तो इसका रंग नीला हो जाएगा. अगर दूध बहुत पतला है तो थोड़ा उबालकर ठंडा करके भी टेस्ट कर सकते हैं.

टेस्ट 4: क्रीम टेस्ट

दूध क्रीम से भी शुद्ध दूध का पता लगा सकते हैं. इसके लिए थोड़ा दूध उबालें और ठंडा होने दें, अगर शुद्ध दूध है तो ऊपर पतली-मोटी मलाई जम जाएगी, लेकिन मिलावटी दूध में मलाई बहुत कम या बिल्कुल नहीं पडे़गी.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.