How To Make Beetroot Powder Drink With Water Belly Fat Will Reduce Pet Ki Charbi Kaise Kam Karein 8201522
सर्दियों में पेट की चर्बी कम करना हो रहा मुश्किल? सूखे हुए चुकंदर से 2 हफ्ते में कम होगा वजन! रोज सुबह ऐसे पीएं
Beetroot Powder Benefits: सर्दियों में सेहत का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है क्योंकि लोग बाहर का ज्यादा खाने लगते हैं. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि सूखे हुए चुकंदर से कैसे आप एक पॉडर बना सकते हैं और 2 हफ्ते में पेट की चर्बी को गायब कर सकते हैं.
दरअसल, सर्दियों में पेट की चर्बी कम करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि लोग कम एक्टिव रहते हैं. ऐसे में शरीर में चर्बी जमने लगती है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कैसे आप इस चर्बी को कम कर सकते हैं.
People are also watching
2/8
चुकंदर का पाउडर
चुकंदर का पाउडर सूखे और पिसे हुए चुकंदर से बनाया जाता है. इसे 2 से 3 दिनों तक धूप में सूखाकर पीस लेना है. इसके बाद इसका पाउडर बनेगा और इसे एक डब्बे में स्टोर कर लेना है.
3/8
रोज सुबह पीएं
आप इस पाउडर में कई और चीजें भी मिला सकते हैं. जैसे सूखा आवला या फिर हल्दी. ये पाउडर आपको हर दिन सुबह पानी में एक चम्मच डालकर पीना है और इसका असर आपको जल्दी दिखने लगेगा.
4/8
वजन कम करने का सबसे हेल्दी तरीका
चुकंदर, वजन कम करने के लिए सबसे हेल्दी तरीका है. इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में पानी होता है. हालांकि, हम आपको आज चुकंदर के पाउडर से होने वाले फायदे बताने जा रहे हैं.
5/8
भूख को कंट्रोल करने में मददगार
चुकंदर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराती है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है.
6/8
चुकंदर से होने वाले फायदे
चुकंदर ना केवल वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देता है. इससे चेहरे पर भी ग्लो दिखने लगता है. चुकंदर को पाउडर के फॉर्म में लेना फायदेमंद होता है.
7/8
बीटरूट पाउडर की सही मात्रा
वेट लॉस के लिए बीटरूट पाउडर की सही मात्रा हर सुबह 1 से 2 चम्मच है. अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में लेंगे तो आपका पेट भी गड़बड़ हो सकता है.
8/8
सुबह खाली पेट पीना चाहिए
सुबह खाली पेट पानी के साथ बीटरूट पाउडर का सेवन कर सकते हैं. नाश्ते में बीटरूट पाउडर को शामिल करना भी एक अच्छा ऑप्शन है. हर दिन इसे पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने, भूख को कंट्रोल करने और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद मिलेगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.