खाने का स्वाद बढ़ा देता है लहसुन-
कुछ चीजें लगभग हर भारतीय रसोई में आपको मिल जाएंगी, जिनमें से एक है लहसुन. अधिकतर घरों में इसका इस्तेमाल रोजाना होता है. ये खाने का स्वाद दोगुना कर देता है. ये जिस भी डिश में पड़ जाता है चार चांद लगा देता है. कुछ लोग इसे दाल में डालकर खाते हैं तो कुछ सब्जी में वहीं कई लोग इसकी चटनी या अचार खाना पसंद करते हैं. ये खाने में तो बहुत टेस्टी लगता है, लेकिन इसे छीलने में नानी याद आ जाती हैं. इस छीलने में काफी समय लगता है