मोबाइल को वॉटर प्रूफ बनाना आसान
आज के समय में हर किसी के हाथ में कोई न कोई स्मार्टफोन जरूर होगा. ये एक ऐसी चीज है, जो आमतौर पर हर समय हमारे साथ रहती है. यहां तक कि कुछ लोग बाथरूम में भी अपना मोबाइल साथ ले जाते हैं. ऐसा करने से मोबाइल के पानी में गिरने का रिस्क और बढ़ जाता है.लेकिन, आप बस 10 रुपये में मिलने वाली एक चीज से अपने स्मार्टफोन को वॉटर प्रूफ बना सकते हैं.