सैलरीड क्लास के लिए PF बड़ा सपोर्ट
सैलरीड क्लास के लोगों के लिए प्रॉविडेंट फंड यानी PF बहुत बड़ा सपोर्ट होता है. इमरजेंसी के वक्त या रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी गुजारने के लिए PF का पैसा आपके काम आता है.PF अकाउंट से ही आपको पेंशन की सुविधा भी मिलती है. जब कोई कर्मचारी EPF यानी एम्प्लॉयी प्रॉविडेंट फंड का सदस्य बनता है, तो वह EPS यानी एम्प्लॉयी पेंशन स्कीम का भी सदस्य बन जाता है. PF अकाउंट में एम्प्लॉयी की बेसिक सैलरी से हर महीने 12% अमाउंट काटा जाता है. इतना ही कॉन्ट्रिब्यूशन कंपनी भी करती है. ये पैसा PF अकाउंट में जमा होता है.