How To Reduce Uric Acid Naturally Add These 2 Things In Dough It Will Help In Getting Rid Of High Uric Acid 8337005
Uric Acid की समस्या से हैं परेशान? आटा गूंथते समय मिला लें ये 2 चीजें, फिर देखें कमाल
how to reduce uric acid naturally: हाई यूरिक एसिड की समस्या में चलने फिरने में परेशानी होने लगती है, ऐसे में अगर आप भी इससे ग्रसित हैं तो एक छोटा सा नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
आजकल कुछ परेशानियां तेजी से पैर पसार रही हैं, जिनमें से एक हैं यूरिक एसिड की समस्या. बड़े तो बड़े छोटे भी इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं. ऐसे में यूरिक एसिड की समस्या में जोड़ों में दर्द, सूजन, गठिया जैसी तकलीफ होती है
People are also watching
2/5
आटा गूंथते समय डालें 2 चीजें-
ऐसे में दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ घरेलू उपाय भी इसमें बहुत फायदेमंद हो सकते हैं जी हां इन्हीं में से एक है रोटी का आटा गूंथते समय उसमें कुछ खास चीजें मिलाना. बहुत से स्वास्थ्य विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक सलाह के अनुसार, आटा गूंथते वक्त मेथी और अजवाइन को मिला लें. ये दोनों प्राकृतिक रूप से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करती हैं
3/5
ये 2 चीजें मिलाएं-
दरअसल में मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. फाइबर पाचन को सुधारता है और शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है. मेथी सूजन कम करती है और जोड़ों के दर्द में राहत देती है, वहीं अजवाइन की बात करें तो इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये जोड़ों की सूजन को घटाने का काम करती है, पाचन ठीक रखती है और यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होती है. अजवाइन वाली रोटी खाने से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है
4/5
कैसे इस्तेमाल करें?
इसके लिए बस 2-3 कप गेहूं का आटा लें, इसमें 1 छोटा चम्मच मेथी पाउडर या भिगोकर पीसी हुई मेथी दाना डालें साथ ही 1 छोटा चम्मच अजवाइन मिला दें, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से गूंथ लें. आटा नरम और मुलायम होने दें. 10-15 मिनट ढककर रख दें, फिर रोटियां बेलकर सेक लें. रोजाना 2-4 ऐसी रोटियां खाएं
5/5
इन बातों का रखें ध्यान-
साथ ही ध्यान रखें कि रेड मीट, सी फूड, शराब और ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें कम खाएं.चेरी, नींबू पानी, दही और हरी सब्जियां ज्यादा लें. अगर यूरिक एसिड बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. ये घरेलू तरीका सहायक है, लेकिन दवा की जगह नहीं ले सकता
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.