How To Stop Upi Autopay Phonepe Googlepay Paytm Cancel Auto Debit Easy Steps 8375097
फ्री ट्रायल के लिए ऑन कर भूल गए UPI ऑटोपे? अब कट रहे हैं रुपये, जानिए बंद करने का आसान तरीका
अगर आपके अकाउंट से बार-बार पैसे कट रहे हैं, तो तुरंत चेक करें कहीं आपने यूपीआई का Autopay तो ऑन नहीं रखा है. देर करने पर हर महीने पैसे कटते रहेंगे. आइए जानते हैं Autopay बंद करने का तरीका.
PhonePe ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर टैप करें. Payment Settings में जाकर Autopay चुनें. जिस सर्विस का पेमेंट बंद करना है, उसे चुनकर Remove Autopay दबाएं और UPI PIN डालकर कंफर्म करें.
People are also watching
2/6
Google Pay
Google Pay खोलें और प्रोफाइल फोटो पर टैप करें. Autopay सेक्शन में जाएं और Live टैब में एक्टिव सब्सक्रिप्शन देखें. जिसको बंद करना है, उसे चुनकर Cancel Autopay दबाएं और PIN डालकर प्रक्रिया पूरी करें.
3/6
Paytm
Paytm ऐप खोलकर प्रोफाइल में जाएं और UPI & Payment Settings खोलें. नीचे जाकर Automatic Payments या Payment Management चुनें. जिस सर्विस को रोकना है, View Details में जाकर Cancel या Deactivate पर क्लिक करें.
4/6
सीधे ऑटो डेबिट
अगर आपके बैंक अकाउंट से सीधे पैसे कट रहे हैं, तो बैंक ब्रांच जाकर या कस्टमर केयर पर कॉल करके Stop Payment की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं और ऑटो डेबिट बंद करवा सकते हैं.
5/6
अपडेट
जिस ऐप या सर्विस को आपने पेमेंट की अनुमति दी थी, उसे ईमेल या मैसेज करके भी जानकारी दें. इससे उनकी तरफ से भी ऑटो पेमेंट रुक जाएगा और आगे पैसे नहीं कटेंगे.
6/6
UPI PIN और अकाउंट डिटेल्स डालें
Autopay बंद करते समय हमेशा सही UPI PIN और अकाउंट डिटेल्स डालें. गलत जानकारी देने पर प्रक्रिया फेल हो सकती है और आपके अकाउंट से पैसे कटते रह सकते हैं, इसलिए ध्यान से स्टेप फॉलो करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.