सर्दी अपने चरम पर-
सर्दियों के महीनों में अपना विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है, खासकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों का. उत्तर भारत में जनवरी की शुरुआत से लेकर मध्य में सर्दी अक्सर अपने चरम पर होती है. इस दौरान वातावरण में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप होता है. धूप बहुत कम निकल पाती है और आमतौर पर यह समय 14 दिन का होता है, जिसका जिक्र आयुर्वेद के अष्टांग हृदय में भी किया गया है. इस समय खुद को सर्दी से बचाना बहुत जरूरी होता है