प्रॉपर्टी डील से पहले कागजों की जांच जरूरी
नौकरी करते हुए हममें से हर किसी का सपना एक न एक दिन खुद का घर खरीदने या बनाने का होता है. जब कभी हमारे पास एकमुश्त बड़ी रकम इकट्ठा हो जाती है, तो अपने इस सपने को पूरा करने की कोशिश में लग जाते हैं. इसके लिए बैंक और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टिटयूशन से लोन भी मिल जाता है. तिनका-तिनका जोड़कर हम प्रॉपर्टी खरीद भी लेते हैं. प्रॉपर्टी खरीदना एक महंगा सौदा होता है. इसलिए डील से पहले कागजों की जांच बहुत जरूरी है, खासकर आज के जमाने में, क्योंकि प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं.