How Trump Putin Jinping Georgia Meloni Pm Modi Kim Jong Un Look In The 90s Rare Photos Goes Viral On Social Media 8278034
90s में कितने स्टाइलिश थे ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग, जॉर्जिया मेलोनी का लुक तो देखते रह जाएंगे
World Leaders Then And Now: सोशल मीडिया पर दुनिया के इन मशहूर नेताओं की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया गया है कि वे 90 के दशक में कैसे दिखते थे.
दुनिया के प्रभावशाली नेताओं की 90 के दशक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. और लोग इनके पुराने लुक को देखकर खूब चर्चा कर रहे हैं.
People are also watching
2/9
जॉर्जिया मेलोनी
तस्वीर में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बिल्कुल मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं. 90 के दशक की इस फोटो में वह किसी मॉडल जैसी स्टाइलिश दिखती हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
3/9
डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप कार में बैठे हुए टेलीफोन पर बात करते नजर आ रहे हैं. उनका अंदाज काफी स्टाइलिश है और 90 के दशक का उनका कॉन्फिडेंस साफ झलकता है.
4/9
राहुल गांधी
राहुल गांधी इस तस्वीर में चश्मा लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं. उनका लुक काफी सिंपल और सादा है, जो आज के उनके अंदाज से थोड़ा अलग लगता है.
5/9
साने ताकाइची
जापान की पीएम साने ताकाइची 90 के दशक की तस्वीर में बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं. उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
6/9
शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस फोटो में कोट-पैंट में दिखाई दे रहे हैं. उनका क्लासिक लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है.
7/9
व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर भी इसमें शामिल है. 90 के दशक में उनका अंदाज काफी अलग और प्रभावशाली नजर आता है.
8/9
पीएम नरेंद्र मोदी
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी इस वायरल तस्वीर में आइफिल टावर के पास खड़े नजर आ रहे हैं. उनका यह पुराना लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
9/9
किम जोंग उन
किम जोंग उन इस तस्वीर में अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं. उनका यह पारिवारिक अंदाज लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला है. (Photos: indiapopculture/Instagram)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.