How Was The Budget During The Mughal Rule Know About Income Expenditure And Tax 7578151
मुगलों के शासन में कैसा होता था बजट, यहां जानिए कमाई, खर्च और टैक्स के बारे में
Mughal Empire Budget: बजट बनाकर राज्य का खर्च चलाने का चलन मुगल काल में भी था. मुगल काल में जब अकबर ने गद्दी संभाली तब शासन की एक व्यवस्था बनी. अकबर के काल में आर्थिक मामलों के लिए एक खास विभाग भी बनाया गया.
भारत में मुगल शासन की शुरुआत 1526 से मानी जाती है. लेकिन, मुगलकाल का स्वर्ण युग तब माना जाता है जब अकबर गद्दी पर बैठा. अकबर ने सबसे पहले भूमि कर व्यवस्था को संगठित करने की कोशिश की थी. अकबर ने 1570-1580 के बीच फसल की पैदावार और खेती की कीमतों का सर्वेक्षण कराया था.
People are also watching
2/8
अकबर के शासनकाल में कर व्यवस्था को जब्त प्रणाली कहा जाता था. इस प्रणाली में, हर प्रांत को अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग राजस्व दरें तय की गई थीं. अकबर के वित्त मंत्री राजा टोडरमल ने इस प्रणाली की शुरुआत की थी.
3/8
अकबर और उसके बाद भी मुगल शासनकाल में बजट बनाने व्यवस्था जारी रही. मुगलकाल में राज्य के राजस्व में सबसे बड़ा हिस्सा टैक्स से ही आता था. मुगलिया दौर में भूमि की माप के बाद भूमि को उसकी उर्वरता के आधार पर वर्गीकृत किया गया. किसानों के पास लगान का भुगतान नकद या अनाज के रूप में करने का विकल्प था.
4/8
जो जमीन जितनी ज्यादा उपजाऊ होती थी उसपर उतना ज्यादा टैक्स लगाया जाता था. अच्छे उत्पादन वाली जमीन के किसानों को अधिक कर देना पड़ता था. बंजर भूमि से टैक्स वसूली की व्यवस्था अलग थी.
5/8
खेती की जमीन और उसपर होने वाले उत्पादन की जानकारी इकट्ठा करने के बाद इसी के हिसाब से बजट तय किया जाता था. मुगलकाल में कुल वसूले गए टैक्स का एक तिहाई हिस्सा शाही शुल्क के रूप में जमा होता था.
6/8
मुगलकाल में गैर मुस्लिमों पर लगाए गए कर जजिया से भी आय होती थी. अकबर ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया था. जहांगीर और शाहजहां के शासन में भी जजिया नहीं वसूला गया. लेकिन औरंगजेब ने इसे फिर से शुरू कर दिया.
7/8
शाहजहां के काल में मुगलों की अर्थव्यवस्था चरम पर थी. कर से मिले पैसों को शासन व्यवस्था संभालने, वेतन देने और निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाता था. सबसे ज्यादा खर्च सेना और युद्धों पर होता था. शाहजहां के काल में किले और इमारतों के निर्माण पर सबसे ज्यादा खर्च हुआ.
8/8
मुगल राजस्व प्रणाली साम्राज्य को सूबों, जिलों और परगनाओं में विभाजित करने पर आधारित थी. मुगलकाल में यूरोप के साथ पश्चिम एशिया, पूर्वी एशिया और अफ्रीका के साथ भी हिन्दुस्तान का व्यापार शुरू हुआ. (सभी तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं.)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.