Human Ancestors Ate Elephants 18 Lakhs Years Ago Its Make Our Brain Large 8379026
हजारों मुर्गों के बराबर वजन, 18 लाख साल पहले इन विशाल जानवरों को खाते थे इंसानों के पूर्वज, इसी से विशाल बना इंसानी दिमाग
Ancient Human: एक नए अध्ययन में, अफ्रीका में शुरुआती इंसानों के विकास का अध्ययन कर रही पुरातत्वविदों की टीम ने हाथी को काटकर खाने के सबसे शुरुआती मामलों में से एक की पहचान की है.
Ancient Human: नए शोध में दावा किया गया है कि इंसानों के पूर्वज 18 लाख साल पहले विशाल जानवरों का शिकार करके उनका मांस खाते थे. यह ऐसा जानवर था जो आज के अफ्रीकी हाथी से लगभग दोगुना बड़ा था.
People are also watching
2/6
कौन था ये जानवर
लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानवर Elephas (Paleoxodon) recki था. यह एक प्रागैतिहासिक विशालकाय जीव था, जो लगभग दो मिलियन साल पहले तंजानिया में घूमता था.
3/6
कितना था वजन
इस जीव का वजन 6000 किलो था. इस खोज से एक और बात साबित होती थी कि इंसानों ने विशाल जानवरों मेगाफॉना (1,000 किलो से ज्यादा वजन वाले) को 18 लाख साल पहले खाना शुरू कर दिया था.
4/6
मांस खाने से क्या हुआ इंसानों को फायदा
यह खोज बताती है कि होमिनिन इस दौर में बड़े सामाजिक समूहों में रह रहे होंगे. उनके दिमाग का विकास हो रहा था और उन्हें फैटी एसिड से भरपूर, ज़्यादा कैलोरी वाले भोजन की जरूरत थी. इन विशाल जानवरों को खाने से इंसानों के इन पूर्वजों की पोषण की जरूरतें पूरी हुईं.
5/6
कैसे हुई यह खोज
इस बात की पुष्टि टूटी हुई लंबी हड्डियों की मौजूदगी से हुई, जो न सिर्फ तंजानिया में मिलीं, बल्कि उस इलाके की कई दूसरी जगहों पर भी मिलीं, जहां दूसरे हाथियों और दरियाई घोड़ों के शवों को काटा गया था.
6/6
photo credit
(photo credit AI, for representation only)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.