155 किमी की रफ्तार से आ रहा तूफान
अटलांटिक महासागर में उठा खतरनाक तूफान हरिकेन एरिन अब अमेरिकी ईस्ट कोस्ट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही हवाओं के चलते नॉर्थ कैरोलीना समेत कई तटीय राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) ने चेतावनी दी है कि यह कैटेगरी 2 का हरिकेन समुद्री लहरों को 20 फीट तक ऊंचा उठा सकता है और तटीय इलाकों में भीषण तबाही मचा सकता है.