अमेरिका पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
प्रशांत महासागर में सक्रिय तूफान ‘किको’ (Hurricane Kiko) ने अमेरिका और आसपास के क्षेत्रों को अलर्ट मोड में डाल दिया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह तूफान एक बार फिर से ताकतवर हो गया है और कैटेगरी-4 की गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है. इसकी गति और दिशा को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि इसका असर जल्द ही हवाई द्वीपसमूह (Hawaii Islands) तक पहुंच सकता है.

