महिलाओं के लिए मिशाल बनीं IAS पुष्पलता यादव
अक्सर शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी बदल जाती है. घर और परिवार की जिम्मेदारियों की वजह उनको अपना कुछ बनने का सपना त्यागना पड़ता है. लेकिन अगर पति और ससुरालवालों का सहयोग मिले तो वो किसी भी बुलंदी को छू लेती हैं. ऐसा ही एक कारनामा हरियाणा की रहने वाली पुष्पलता यादव (IAS Pushplata Yadav) ने करके दिखाया. जिन्होंने शादी के 4 साल बाद UPSC की पढ़ाई शुरू की और IAS अफसर बन गईं. खास बात यह है कि इस दौरान पुष्पलता का 2 साल का बच्चा था.