Icc Champions Trophy 2025 Final Ind Vs Nz Five Factors Of Kiwi Team That Made The Favorite To Win The Title 7662006
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के वे 5 फैक्टर, जो उसे बनाते हैं खिताब जीतने का दावेदार
रविवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी का फाइनल खेलने दुबई इंटरनेशनल स्टेडिय पर उतरेंगी. साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में रौंदकर आई कीवी टीम के ये 5 फैक्टर बनाते हैं उसे खास...
चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी तो टीम इंडिया कीवी टीम की इन 5 चुनौतियों से जरूर निपटना चाहेगी. ये 5 फैक्टर कीवी टीम को जीत दिलाने में अपना सबकुछ झोंकते दिखेंगे.
People are also watching
2/6
रचिन रवींद्र का फॉर्म
कम ही समय में रचिन रवींद्र ने इस टीम में बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी उठाने का काम किया है. वह बतौर ओपनर खेल रहे हैं, जो अब तक टू्र्नामेंट में दो शतक जमा चुके हैं. इसके अलावा वह अपनी फिरकी से भी जादू दिखाते नजर आएंगे. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में नंबर 2 पर हैं.
3/6
ग्लेन फिलिप्स भी खतरा
न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ताकत यह ऑलराउंडर है, जो फील्डिंग में भी उड़-उड़कर कैच लपक रहा है. इसके अलावा वह बढ़िया ऑफ स्पिन और निचले क्रम में ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं. वह टूर्नामेंट में अब तक 143 रन बना चुके हैं, जबकि सेमीफाइनल में 2 विकेट भी अपने नाम किए. इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कैच लपके हैं.
4/6
मैट हैनरी भी सिरदर्द
मैट हैनरी भी अपनी फास्ट बॉलिंग से खूब प्रभाव छोड़ रहे हैं. वह इस टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. सेमीफाइनल से पहले जब वह दुबई के मैदान पर भारत के खिलाफ खेले थे, तो उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि उनका खेलना संदिग्ध भी है क्योंकि सेमीफाइनल में कैच लपकने के प्रयास में उनके कंधे में खिंचाव हुआ था.
5/6
केन विलियमसन भी रंग में
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में भले फ्लॉप रहे थे. लेकिन इसके बाद वह भारत के खिलाफ 81 और सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 102 रन बनाकर फॉर्म में लौट आए हैं. वह स्पिन खेलने वाले दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं. ऐसे में वह भी टीम इंडिया के लिए चुनौती होंगे.
6/6
मिचेल सेंटनर भी पेश करेंगे चुनौती
न्यूजीलैंड की कप्तान कर रहे मिचेल सेंटनर लेफ्टआर्म स्पिनर हैं, जो भारतीय टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाते दिख सकते हैं. भारत के टॉप 7 बल्लेबाजों में सिर्फ एक ही लेफ्टहैंडर है. ऐसे में भारत के सामने इनके खिलाफ रन बनाने की एक अलग ही चुनौती होगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.