टीम इंडिया ने छोड़े 4 कैच
भारतीय टीम चैम्पियन्स ट्रॉफी के इस टूर्नामेंट में यूं तो टूर्नामेंट की शानदार फील्डिंग टीमों में से एक थी. लेकिन फाइनल मैच में वह इस दावे पर खरी नहीं उतरती दिखी. भारतीय टीम ने मैच के पहले 8 ओवरों में 2 तो 40 ओवरों तक 4 कैच टपका दिए थे. इनमें से कुछ कैच तो बहुत आसान थे.