भारत तीसरी बार चैम्पियन
चैम्पियन्स ट्रॉफी के समापन के बाद ICC ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों लेकर 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' चुनी है. इस 12 सदस्यीय टीम में 6 खिलाड़ी भारतीय हैं, जिनमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल हैं. भारत ने रविवार को यहां फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया.