Icc T20 World Cup 2022 Starts From Tomorrow In Australia India Looks For 2nd Title 5687858
ICC T20 World Cup 2022 : आज से शुरू हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, केवल 1 टीम बनी दो बार चैंपियन
रोहित शर्मा एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतर रही है. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड जैसी टीमें कभी इस फॉर्मेट में खिताब नहीं जीत पाई हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत रविवार 16 अक्टूबर से होने जा रही है. क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले शनिवार को सभी टीमों के कप्तान एक साथ नजर आए और फोटो सेशन का हिस्सा बने. इस दौरान कप्तानों ने मीडिया से भी बात की.
People are also watching
2/7
16 टीमें, 45 मैच, एक विजेता
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट के दौरान कुल 45 मैच खेले जाएंगे. महासंग्राम के बाद 13 नवंबर को फाइनल मैच होगा.
3/7
तीन चरणों में होगा वर्ल्ड कप
टूर्नामेंट का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में रविवार से क्वालीफायर मैच खेले जा रहे हैं. 8 टीमें क्वालीफायर राउंड खेलेंगी. यहां से चार टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेंगी. छह नवंबर तक सुपर 12 के संग्राम के बाद तीसरे राउंड में चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी. खिताबी मैच 13 नवंबर को होगा.
4/7
23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच
टीम इंडिया को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को सुपर 12 के ग्रुप ए में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इस मैच का भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार है. भारत पिछले साल मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा .
5/7
सात टूर्नामेंट में मिले छह विजेता
साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई. अबतक कुल सात बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है. इस दौरान छह देश चैंपियन बन चुके हैं. भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड , श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक एक बार खिताब जीता है.
6/7
ये टीम बनी दो बार चैंपियन
केवल वेस्टइंडीज ही ऐसी टीम है जिसने दो बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. साल 2012 और 2016 में विंडीज की टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी थी.
7/7
क्या भारत करेगा विंडीज की बराबरी
भारत ने साल 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था. यह पहला मौका था जब इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसके बाद से ही टीम इस टूर्नामेंट को जीतने से महरूम है. ऐसे में क्या इस बार नए कप्तान के साथ भारत दूसरी बार खिताब जीत पाएगा. खैर ये तो समय ही बताएगा. रोहित एंड कंपनी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.