ICC ODI Rankings: ICC ने बुधवार को गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग जारी कर दी. इस बार इस रैंकिंग के टॉप 10 में 9 स्पिन गेंदबाज शामिल हैं. एकमात्र तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड से है.
1/10
नंबर 10: एडम जाम्पा, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं. वह 10वें पायदान पर हैं और उनके 608 रेटिंग अंक हैं.
2/10
नंबर 9: रवींद्र जडेजा, भारत
लेफ्टआर्म स्पिनर जड्डू के रैंकिंग में 616 रेटिंग अंक हैं वह 9वें पायदान पर हैं.
3/10
नंबर 8: वनिंदु हसरंगा, श्रीलंका
इस लेग स्पिनर के 619 रेटिंग प्वॉइंट हैं और वह नंबर 8 पर हैं.
4/10
नंबर 7: मैट हैनरी, न्यूजीलैंड
इस रैंकिंग की टॉप 10 लिस्ट में न्यूजीलैंड के मैट हैनरी ही एकमात्र तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हैं. वह 622 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ 7वें पायदान पर हैं.
5/10
नंबर 6: मिचेल सेंटनर, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के लेफ्टआर्म स्पिनर मिचेल सेंटनर 637 अंकों के साथ छठे पायदान पर हैं.
6/10
नंबर 5: राशिद खान, अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के रेटिंग अंक 640 हैं और वह नंबर 5 पर हैं.
7/10
नंबर 4: बर्नार्ड स्कोल्ट्स, नामीबिया
इस लिस्ट में यह नाम शायद कुछ हैरान कर सकता है. लेकिन नामीबिया का यह स्पिन गेंदबाज चौथे पायदान पर है. उनके 644 रेटिंग अंक हैं.
8/10
नंबर 3: कुलदीप यादव, भारत
भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस फेहरिस्त में 650 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं.
9/10
नंबर 2: महीश तीक्ष्णा, श्रीलंका
यह ऑफ स्पिनर महीश तीक्ष्णा 671 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं.
10/10
नंबर 1: केशव महाराज
साउथ अफ्रीका के लेफ्टआर्म स्पिनर केशव महाराज इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं. उन्होंने पहले वनडे में ही 5 विकेट लेकर 2 स्थान की उछाल के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है. उनके 687 रेटिंग अंक हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.