मौत और टीके में कोई संबंध नहीं
Covid vaccines and heart attack: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 टीकों और दिल के दौरे के कारण अचानक मृत्यु में वृद्धि के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है. मंत्रालय ने यह दावा करने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा कोविड के बाद वयस्कों में अचानक मृत्यु पर किए गए व्यापक अध्ययनों का हवाला दिया.





